जनपद चम्पावतटनकपुर

पूर्णागिरि मार्ग पर मैक्स पलटी, नौ यात्री हुए घायल, दो को किया रेफर

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्णागिरी मार्ग पर पूर्णागिरि से टनकपुर को आ रहा मैक्स वाहन संख्या यूके04डी/5792 पलट गया। हादसे में मैक्स सवार नौ यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए दो मैक्स सवारों को रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जीप अचानक ब्रेक फेल होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार ठूलीगाड़ भैरव मंदिर के समीप लामा बैंड के पास अचानक मैक्स वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे में घायल होने वाले जिला बहराइच उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जिन्हें उपचार के लिए टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में गुड्डू पुत्र सूरे उम्र 45 वर्ष, सीता पत्नी गुड्डू उम्र 40 वर्ष निवासी निवासी उर्रा बाजार जिला बहराइच, सुषमा पत्नी स्वर्गीय राजेश उम्र 35 वर्ष, पिंकी देवी पत्नी अनिल कुमार उम्र 25 वर्ष, अनिल कुमार पुत्र प्यारेलाल उम्र 27 वर्ष, सत्यवती पत्नी माखनलाल गुप्ता उम्र 55 वर्ष, माखनलाल पुत्र रामभरोसे उम्र 60 वर्ष, गोपी पुत्री अनिल कुमार उम्र 40 वर्ष व निशा पत्नी उदय उदय राज उम्र 25 वर्ष निवासी गायघाट जिला बहराइच शामिल हैं। संयुक्त चिकित्सालय के डॉ.उमर ने बताया कि घायलों में शामिल सत्यवती पत्नी माखनलाल गुप्ता व सीता पत्नी गुड्डू को गंभीर चोटें आई हैं। इसके चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड