टनकपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ककराली गेट से पार्टी कार्यालय तक भव्य जुलूस निकाला गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सोमवार को टनकपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ककराली गेट पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद ककराली गेट से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक रोड शो का आयोजन किया गया। जिसके बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। बैठक में मिशन 2027 को ध्यान पर रखकर पार्टी की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरे उतरेंगे। सभी कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा। क्षेत्र की हर छोटी बड़ी समस्या को ध्यान पर रखकर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे जिले में भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।




नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर एकजुटता और संगठनात्मक ताकत पर जोर देते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की। उनका कहना था कि भाजपा की विजय केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत और सहयोग से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भी मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार एवं समस्त लोगों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सामंत का माल्यार्पण एवं कुमाऊनी टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल, शिवराज सिंह कठायत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, शशांक गोयल, पूरन मेहरा, विद्या जुकारिया, पूजा जोशी, देवेन्द्र सामंत समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
