चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय देहरादून में 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल पर रायपुर के विधायक और उनके समर्थकों द्वारा किए गए हमले के विरोध में आज सोमवार 23 फरवरी को चम्पावत के मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं हिमांशु मुरारी के संचालन में कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान जोरदार प्रदर्शन भी किया गया।

इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने एक स्वर में घटना को अत्यंत निंदनीय यह बताते हुए अभिलंब दोषियों के साथ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। बाद में एक ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया की कार्य बहिष्कार दिनांक 24 फरवरी को भी यथावत रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रांतीय कोर कमेटी के निर्देशों का अक्षर से पालन किया जाएगा। इस दौरान फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज संगठन की जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह देव”ताऊ”, कैलाश नाथ महंत, मुकेश चंद्र जोशी, गणेश दत्त जोशी, बबली राणा, मंजू तड़ागी, हिमांशु कॉलोनी, शुभम जोशी, रविंद्र सिंह चौहान, गौरव जुकरिया, मिंटू राणा, महेंद्र नाथ, सुरेंद्र गोस्वामी, लोचन त्रिपाठी, संदीप सिंह मेहता, शुभम जोशी, गिरीश पांडे, विनोद कुमार, आशीष रंजन, मालविका पंत, मीनाक्षी, देवेंद्र सिंह, दीपिका गोस्वामी, योगेश पांडे, विपिन राय, कंचन, वीरेंद्र सिंह पंवार, नवीन वाल्मीकि, प्रमोद टम्टा आदि उपस्थित रहे।