हल्द्वानी : पेट दर्द का उपचार कराने आई नाबालिग निकली गर्भवती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हल्द्वानी। पेट दर्द का उपचार कराने अस्पताल पहुंची एक नाबालिग किशोरी के गर्भवती निकली। जिसके बाद उसके परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को चार दिन पहले अचानक पेट दर्द हुआ। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि नाबालिक दो माह की गर्भवती है। परिजनों ने बेटी से पूछताछ की तो नाबालिक ने बताया कि नैनीताल रोड वैलेजली लॉज निवासी मुकुल पाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके कारण वो गर्भवती हो गई। पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस मामले में डीएनए लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है।

