चंपावतटनकपुरनवीनतम

सीएम धामी ने किया जिला सूचना कार्यालय चम्पावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

ख़बर शेयर करें -

कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाया गया गीत किया लांच, कैम्प कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। आम जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण की भावना के साथ जन समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित किये जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिये गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चम्पावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन किया और पुस्तिका प्रकाशन पर विभाग की सराहना भी की। सीएम ने कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को भी लांच किया। इससे पहले सीएम वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास अग्रवाल के आवास पर जाकर उनका भी हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, प्रदेश भाजपा मंत्री हेमा जोशी, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी आदि उपस्थित रहे।