टनकपुरनवीनतम

टनकपुर में नगरपालिका प्रशासन ने चलाया विशेष सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगरपालिका परिषद प्रशासन ने पड़ती भीषण गर्मी में बीमारियों से बचाव के लिए व आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए नगर में विशेष सफाई अभियान चला कर नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई। इसके साथ ही पर्यावरण मित्रों ने कीटनाशक का छिड़काव भी किया।
भीषण गर्मी में बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी नगर पालिका को दिए हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान को लेकर पहले से भी सफाई अभियान संचालित किये जा रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में टनकपुर के वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सफाई कर्मचारियों ने नालियों में उगी घास को हटाते हुए जमा कूड़ा करकट बाहर निकाला। नगर पालिका ने नालियों ओर गली मोहल्लों में कीट नाशक दवा का भी छिड़काव किया। ईओ ने लोगों से घरों के आसपास साफ सफाई रखने की अपील की है।