चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : स्काॅच अवार्ड के लिए चयनित होने पर पालिका बोर्ड को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। शहरी गरीबी उन्मूलन को संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) एवं ‘दीन दयाल जन आजीविका योजना-शहरी’ (DJAY-S) के तहत उत्तराखंड राज्य का प्रथम नगर आजीविका केन्द्र (CLC) नगर पालिका परिषद्, चम्पावत में संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आजीविका सृजन को विभिन्न गतिविधिया संचालित की जा रही हैं। जिसके तहत वर्तमान में साॅफ्ट टाॅय निर्माण सेन्टर, नगर आजीविका सिलाई सेन्टर आदि स्थापित किये गये हैं।

नगर आजीविका केन्द्र में वर्तमान में स्वयं सहायता समूह की अनेकों महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पाद जैसे-साॅफ्ट टाॅय निर्माण, ऐपण उत्पाद निर्माण, खाद्य पदार्थ उत्पाद निर्माण एवं गृह सज्जा उत्पाद निर्माण व वूलन उत्पाद आदि अनेको कार्य किये जा रहे हैं। जिससे स्वयं सहायता समूह की महिलायें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं। जिसके परिणामस्वरूप नगर आजीविका केन्द्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा वर्तमान तक 42,70,000.00 लाख धनराशि का व्यवसाय किया गया है। नगर आजीविका केन्द्र के माध्यम से किये गये उत्कृष्ट कार्यो के दृष्टिगत नगर आजीविका केन्द्र, नगर पालिका परिषद् चम्पावत को स्काॅच अवार्ड 2025 हेतु सम्मानित किये जाने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण बोर्ड के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Ad Ad


अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी द्वारा स्काॅच अवार्ड 2025 सम्मान पत्र एवं स्मृति चिहृन बोर्ड को समर्पित किया गया। इस उपलक्ष्य में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और सभी सभासदों को स्मृति चिहृन प्रदान कर उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व सहयोग हेतु नगर पालिका परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष द्वारा इस उपलक्ष्य पर समस्त बोर्ड सभासदों एवं समस्त पालिका परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया यह अवार्ड सम्पूर्ण जनपद एवं नगर पालिका परिषद चम्पावत के लिए हर्ष एवं सम्मान का विषय है। इस अवसर पर सभासद प्रेमा चिलकोटी, मणीप्रभा तिवारी, रोहित बिष्ट, गौरव कालोनी, दिनेश बर्दोला, नंदन सिंह तड़ागी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता सूरज प्रहरी, सनी वर्मा व राकेश अधिकारी एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता आशीष धीमान, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, सहायक लेखाकार जगदीश लाल साह एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Ad Ad