जनपद चम्पावत

पालिकाध्यक्ष वर्मा ने आशा कार्यकर्तियों के आंदोलन को दिया समर्थन

ख़बर शेयर करें -
चम्पावत कलक्ट्रेट में आशा कार्यकर्तियों को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा।

चम्पावत। अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी आशा कार्यकर्तियों के आंदोलन को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने समर्थन दिया है। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष वर्मा ने सभासदों के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर आशा वर्करों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जब पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप था, तब इन्ही आशा बहनों ने कोरोना को हराने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर दिन रात मेहनत करते हुए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य किया। आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए कार्यों को भूले से भी नहीं भुलाया जा सकता है। कहा कि आज गूंगी बहरी हो चुकी सरकार के कानों में आशा वर्करों की जायज मांगों को जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने आशा वर्करों को​ विश्वास दिलाया कि उन्हें जब भी जरूरत पड़ेगी नगरपालिका परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर सभासद रोहित बिष्ट, लोकेश पुनेठा, नन्दन, तड़ागी, युवा कांग्रेस विस क्षेत्र अध्यक्ष विनोद बडेला, गोलू गंगोला, राजेश जोशी, रोहित कुमार, नाथ सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे।