उत्तराखण्डनवीनतम

नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, जानें किस किस ने दर्ज की जीत

ख़बर शेयर करें -
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह

नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने अध्यक्ष, विकास बहुगुणा ने महासचिव, डीसीएस रावत ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रभा नैथानी ने महिला उपाध्यक्ष के पद पर जीत दर्ज की है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के पद पर प्रीती भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रेस) के पद पर आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष के एक पद पर शिवांगी गगंवार, कोषाध्यक्ष के पद पर मनी कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा व अतुल बहुगुणा का पहले ही निर्विरोध चुना जाना तय था। उन्हें भी आज निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि भुवनेश जोशी ने रिकार्ड 16वीं बार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत दर्ज की है। पूरे दिन 50-50 मतों की 13 राउंड तक चली मतगणना के पश्चात शनिवार शाम घोषित परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अवतार सिंह रावत को 199, प्रभाकर जोशी को 167, दिनेश त्यागी को 107, परीक्षित सैनी को 74 व बासवानंद मौलेखी को 61 मत मिले जबकि 9 मत निरस्त हुए। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पर दिनेश चंद्र सिंह रावत को 456 व चंद्रशेखर जोशी को 149, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश रावत को 332 व अकरम परवेज को 262, महासचिव के पद पर विकास बहुगुणा को 344, प्रमोद बेलवाल को 205 व जगदीश बिष्ट को 60, संयुक्त सचिव-प्रशासन पद पर शक्ति सिंह को 368 व मानवेंद्र सिंह को 238, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-महिला के पद पर प्रभा नैथानी को 484 व फरीदा खान को 199 तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य-महिला के पद पर नेहा खत्री बोहरा को 370 व सरिता बिष्ट को 222 मत मिले। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों पर आजाद सिंह को 392, सिद्धार्थ जैन को 380, किशोर राय को 327 व आदित्य कुमार आर्य को 307 विजयी रहे। इससे पूर्व शुक्रवार को हुए मतदान में 958 मतदाताओं में से 617 एवं एक दिन पूर्व 11 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट किया था। यानी 64.4 फीसद अधिवक्ताओं ने मतदान किया। वहीं पूर्व 8 अप्रैल की शाम टेंडर वोट भी डाले थे। इधर शनिवार को सुबह 10 बजे से हुई मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। मतगणना के कार्य में चुनाव कमेटी के सदस्य आलोक मेहरा, अनिल जोशी, राजेश जोशी, आसिफ अली, हीरेंद्र रावल, विजय लक्ष्मी फर्त्याल, मनोज मोहन, दिनेश बिष्ट, भाष्कर जोशी, विशाल मेहरा, अमित कापड़ी, पंकज शर्मा, सुहास रत्न जोशी, संगीता भारद्वाज उप चुनाव अधिकारी, मिलिंद राज, चरनजीत कौर, मनोज कुमार टिटगईं, दीपा, भूपेंद्र रावत, नवीन तिवारी, अंकित साह, पंकज कपिल, विक्रमादित्य साह व आशीष बेलवाल आदि ने योगदान दिया।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड