चंपावतनवीनतम

चम्पावत की कंचन और पिथौरागढ़ के विदित का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिला मुख्यालय के शांत बाजार निवासी कंचन मेहता पुत्री प्रहलाद सिंह मेहता और पिथौरागढ़ सिनेमा लाइन निवासी विदित जोशी पुत्र श्रीमती पुष्पा जोशी ने संगीत के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने लखनऊ के संगीत नाटक एकेडमी में मंचकृति समिति की ओर से आयोजित हास्य नाटकों की श्रृंखला थर्टी डेज थर्टी प्लेज में संगीत देकर इंडिया बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया है।

Ad

कंचन मेहता ने तबला-ढोलक और विदित जोशी ने संगीत निर्देशन, गायन, हारमोनियम और कीबोर्ड से संगीत देकर नाटकों का स्तर बढ़ाया। वर्तमान में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ से कंचन मेहता एमपीए (तबला) और विदित जोशी एमपीए (गायन) शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दोनों ही अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।

Ad