उत्तराखण्डक्राइमनवीनतम

UKSSSC Paper Leak Case : पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड भाजपा नेता चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तर की परीक्षा का पेपर लीक करने के जिस मास्टरमाइंड भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य उत्तरकाशी हाकम सिंह को एसटीएफ तलाश रही थी, वह शनिवार देर शाम हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे उस वक्त पकड़ा जब वह पंजाब नंबर की कार से उत्तरकाशी के आराकोट होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा में घुसकर फरार होने की फिराक में था। एसटीएफ ( Uttarakhand STF) उसे लेने देहरादून से उत्तरकाशी रवाना हो गई है। फिलहाल स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि हाकम सिंह भाजपा से जुड़ा हुआ है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले का ये ही मास्टर माइंड है। हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पेपर लीक मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। अब देखना होगा कि एसटीएफ हाकम सिंह से क्या क्या उगलवा सकती है।

Ad Ad