टनकपुरनवीनतम

टनकपुर में नारी शक्ति सेवा समिति का हुआ गठन, दीपा धानिक अध्यक्ष व अंकिता जोशी बनीं कोषाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। नगर के वार्ड नंबर छह स्थित कर्मचारी कॉलोनी में नारी शक्ति सेवा समिति का गठन किया गया। जिसमें महिलाओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। समिति में दीपा धानिक को अध्यक्ष, रेखा रौतेला, प्राची जोशी, पूजा जोशी, तनुजा बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा ममता बिष्ट, अनीता भट्ट, गीता जोशी व सपना पाटनी को महासचिव, अंकिता जोशी को कोषाध्यक्ष तथा अनीता चौहान, दीपा जोशी, सीमा नेगी, जानकी महर, दीपा जोशी, सीमा जोशी को संगठन मंत्री बनाया गया। समिति अध्यक्ष दीपा धानिक ने कहा कि समिति का गठन सामाजिक कार्यों को करने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।