टनकपुरनवीनतम

भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, राजीव चुने गए अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भारत विकास परिषद की बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में राजीव कुमार आर्या को अध्यक्ष, कौशल तिवारी को सचिव व अजय देउपा को संस्था का कोषाध्यक्ष चुना गया। नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में वक्तओं ने भारत विकास परिषद के क्रियाकलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिताश अग्रवाल ने की। अतिथि के तौर पर मुकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत की ओर से नए प्रधान के रूप में राजीव आर्या का नाम पेश किया गया। जिसे सभी सदस्यों को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए समाजसेवक राजीव आर्या को भारत विकास परिषद टनकपुर शाखा का प्रधान नियुक्त किया। कौशल तिवारी को सचिव और अजय देउपा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त प्रधान राजीव आर्या ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्ति करते हुए भविष्य में भी सभी के सहयोग की कामना की। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कैलाश कलखुडियां, नवनीत जोशी, रवि कुमार, दिनेश पाटनी, क्षितिज वर्मा, भूपेंद्र सिंह सिप्पी, भूवन चंद्र जोशी, कुमुद जोशी, खटीमा से आाए दीपक बत्रा, अभिषेक सभरवाल, सागर गुप्ता, ऋषि देव आर्या आदि उपस्थित रहे।

Ad