चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री सतीश पांडेय का चम्पावत पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। राजकीय फार्मेसी अधिकारियों के मान्यता प्राप्त सेवा संघ डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड के शीर्ष पद प्रदेश महामंत्री पर दुबारा निर्वाचित होने के बाद पहली बार चम्पावत पहुंचे डॉ. सतीश पांडेय का चम्पावत में भव्य स्वागत किया गया।

विदित हो कि जनपद में तैनात फार्मेसी अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पांडेय राज्य कर्मचारी संघों में प्रमुख स्थान रखने वाले फार्मेसी अधिकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। डॉ. पांडेय लोहाघाट के मडलक क्षेत्र के सीमावर्ती बगोटी गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान में चम्पावत के मादली में निवास करते हैं। वे जिले में साहित्यिक चेतना मंच चम्पावत, नगरूंघाट मंदिर और मेला समिति सहित अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े हैं। उन्होंने उधम सिंह नगर के किच्छा में आयोजित प्रदेश अधिवेशन में भारी मतों से विजय प्राप्त की।

उनके चम्पावत पहुंचने पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की जिला शाखा चम्पावत ने जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम का आयोजन कर उनका अभिनंदन किया। संगठन के जिला अध्यक्ष विष्णुगिरी गोस्वामी की अध्यक्षता और जिला मंत्री रोशन विश्वकर्मा के संचालन में आयोजित स्वागत समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक दूरस्थ जिले के फार्मेसिस्ट द्वारा प्रदेश का नेतृत्व किया जाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र से फार्मेसिस्ट संघ के प्रदेश महामंत्री बने सतीश पांडेय को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा। स्वागत समारोह में जिला अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, जिला मंत्री रोशन विश्वकर्मा, भूपेश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र खर्कवाल, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट तान सिंह, रोशनलाल, योगेश कनौजिया, प्रमोद पांडेय, मनोज पुनेठा, प्रेम राम टम्टा, चतुर सिंह आदि मौजूद रहे।