खेल

फैंटेसी क्रिकेट लीग में अब उत्तराखंड की प्रियंका ने जीते एक करोड़ रुपये

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रसिद्ध रेडियो जॉकी कविंद्र मेहता (आरजे काव्य) की बहन उडलगांव निवासी प्रियंका परिहार ने फैंटेसी क्रिकेट लीग में एक करोड़ की इनामी राशि जीती है। वे वर्तमान में अपने पति मेजर अशोक परिहार के साथ हिमाचल प्रदेश में रह रही हैं। नगर के एक निजी स्कूल के संचालक कैलाश सिंह मेहता की बेटी प्रियंका ने आईपीएल में गुजरात और बेंगलुरुके बीच खेले गए मुकाबले में फैंटेसी क्रिकेट लीग में टीम बनाई थी। उनकी बनाई टीम के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रियंका पहले स्थान पर रही। प्रियंका के इनामी राशि जीतने पर परिजनों ने खुशी जताई है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड