टनकपुर : जीप की टक्कर से वृद्ध घायल, रेफर

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर पूर्णागिरी रोड में मैक्स जीप की टक्कर से साइकिल सवार एक वृद्ध घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक टनकपुर से पूर्णागिरी की ओर दर्शनार्थियों को लेकर जा रहे मैक्स वाहन संख्या यूके05टीए/ 5435 की विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार गणेश सिंह महर पुत्र त्रिलोक सिंह महर निवासी थ्वालखेड़ा उम्र 68 साल से भिड़ंत हो गई। हादसे में गणेश सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉक्टर मानवेन्द्र शुक्ला ने टीम के साथ घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ. मानवेन्द्र ने बताया कि घायल व्यक्ति के सिर, पांव व पीठ में चोटें आई हैं।


