जनपद चम्पावतटनकपुर

बाल दिवस पर कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी ने कराईं बच्चों की ​विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बाल दिवस के अवसर पर कार्की फ़ार्म वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कालोनी के पार्क में बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। कालोनी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, सचिव रविन्द्र सिंह, महिला उपाध्यक्ष रेखा साहू एवम् कोषाध्यक्ष कुशल सिंह राणा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। निर्णायक मण्डल में डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. ममता महर, रवि जोशी, गुणवंत पंत, रीता जोशी, प्रीती गुप्ता, संतोष बिष्ट, चन्द्रा मंगला, चन्दा करायत, मानबहादुर पाल, संजय बुराठी, शैलेन्द्र सिंह, शम्मी कोहली शामिल रहे। बाल महोत्सव में बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन यिका गया।
6 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर रेस में नारायणी, तनीषा तिवारी व वन्दिता पाण्डेय, लेमन रेस में अवनी जोशी, काव्यांश व स्नेह सिंह बिष्ट ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की जीके प्रतियोगिता में दिव्यांशु धामी, नैतिक सिंह व प्रज्वल अधिकारी, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में नैतिक सिंह, दिव्यांशु धामी व प्रशान्त सिंह, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में मनन मेहरा, रॉनित सिंह बिष्ट व नैतिक सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मानचित्र प्रतियोगिता में आराध्या सिंह ने प्रथम व दिव्यांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता यतिन भट्ट ने जीती। आदित्य पाण्डेय व अभिनव महर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
कनिष्ठ वर्ग की जीके प्रतियोगिता में सुयश शौर्य कलखुड़िया, प्रतीक खर्कवाल व सौरभ पालीवाल, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में दीपिका धामी, मयंक भटट् व मीनाक्षी साहू, हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में दीपिका धामी, प्रतीक खर्कवाल व ललिता भट्ट, मानचित्र प्रतियोगिता में प्रतीक खर्कवाल, हेमंत साहू व संध्या बुराठी, शतरंज प्रतियोगिता में मयंक भट्ट, शिवांश सामन्त व नीलेश सिंह पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ज्येष्ठ वर्ग की निबन्ध प्रतियोगिता में रश्मि राणा, शुभम सिंह राणा व विनिशा रत्नाकर, भाषण प्रतियोगिता में सौरभ पालीवाल, नेहा अटवाल व गीता अटवाल, जीके प्रतियोगिता में निर्मल सिंह बिष्ट, ख़ुशी बिष्ट व कविता राणा एवं शतरंज प्रतियोगिता में मानस तिवारी, सौरभ सिंह बुराठी व सिद्धि जोशी ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सुरेश कुमार, सौरभ रावत, देवीदत्त पंत, राजेन्द्र बिष्ट, प्रकाश मेहरा, जगदीश मेहराना, मेघा तिवारी, गायत्री तिवारी आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में नन्हे कुमाउनी गायक अभिनव चौड़ाकोटी एवम् लोक कलाकार बासु चौड़ाकोटि ने दर्शकों को अपनी गायकी से झूमने में मज़बूर कर दिया। विजयी प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। समिति के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने की प्रतिज्ञा दिलाई।

Ad