जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

चाचा नेहरू की जयंती पर पूर्व विधायक ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर-लाल नेहरू के जन्मदिवस पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के गांव धुरा पहुंच कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों व आश्रितों को सम्मानित किया। इस मौक़े पर पूर्व विधायक खर्कवाल ने आज़ादी के आन्दोलन व भारत के निर्माण में नेहरू के योगदान को याद किया। स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक खर्कवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही उनके आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। खर्कवाल ने कहा भारत वर्ष को आजादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनके बलिदान को भारत कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, धुरा प्रधान किशोर उपाध्याय, कैलाश चन्द्र चौड़ाकोटी, त्रिलोक चंद्र जोशी, हर सिंह राणा, बसंत बल्लभ चौड़ाकोटी, विद्या जोशी, इन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, भुवन चौड़ाकोटी, मनोज जोशी, नवीन बोहरा, भैरव जोशी, नरेश सकारी, नीरज मिश्रा, सतीश पांडेय, पान सिंह, कमल पंत, नेत्र बल्लभ तिवारी, सौरभ गिरी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।