जनपद चम्पावतनवीनतम

सीएम धामी के जन्मदिन पर चम्पावत में हुआ क्रांस कंट्री दौड़ का आयोजन, दीपक रावत व मानसी भंडारी ने पाया पहला स्थान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर चम्पावत में भाजयुमो की ओर से पुरुष व महिला वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। संकल्प दिवस के रूप मनाए जा रहे जन्मदिन पर कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के निर्देशन व चम्पावत इकाई के तत्वावधान में आयोजित क्रास कंट्री बालक वर्ग की दौड़ में दीपक रावत, सागर धौनी व पंकज सिंह बोहरा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रमेश जोशी, दीपक कोहली, पवन सिंह, चंचल बिष्ट, पंकज सिंह, सोनू बिष्ट व राहुल सिंह महर सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुए। बालिका वर्ग की दौड़ में मानसी भंडारी, कविता रावत व ऊषा थ्वाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं ममता महर, संगीता जोशी, ऊषा भंडारी, गीतिका महर, साक्षी गोस्वामी, निक्की पांडेय व नेहा भंडारी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। दोनों वर्गों में रुप्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 3100, द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 2100 रुपये पारितोषिक धनराशि दी गई। सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभागियों को ट्रैक सूट दिए गए। पुरस्कार की व्यवस्था वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश महराना व सुंदर बोहरा की ओर से पुरस्कार की गई। निर्णायक प्रदीप बोरा व अमित वर्मा रहे।


इस दौरान भाजपा नेता जगदीश जोशी, देवी दत्त जोशी, श्याम पांडेय, अंबादत्त फुलारा, शंकर पांडेय, त्रिलोक गिरी, शंकर खाती, एनडी गड़कोटी, दलीप मेहता, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गंगा खाती, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, कनिष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, नगर उपाध्यक्षा पुष्पा ओझा, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, कैलाश पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, मोहन अधिकारी, विनोद चौधरी, सुरेश जोशी, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, रमेश भंडारी, सुनील पुनेठा, भगवत शरण राय, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बोहरा, दीपक तिवारी, आनन्द अधिकारी, सुरेश खर्कवाल, सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में भाजयुमो नगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, पीयूष जोशी, हरीश जोशी, विकास गिरी, मन्नू जोशी, सूरज बोहरा, मुकेश जोशी, ललित देउपा, पारस महर, गौरव कार्की, शेखर सिंह, रवीन्द्र चौधरी, अमित रंसवाल आदि का सहयोग रहा।

Ad