जनपद चम्पावतनवीनतम

मुख्यमंत्री धामी 30 को आएंगे दुबचौड़ा-लधौली, भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन कार्यक्रम को लेकर की तैयारी बैठक

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। क्षेत्र के विधायक और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अगस्त को बिरगुल क्षेत्र के दुबचौड़ा-लधौली में आ रहे हैं। वह यहां रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रूपरेखा तय की।

रामलीला मंच दुबचौड़ा में 30 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनकी पत्नी गीता धामी पहुंचेंगी। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रामलीला मंच में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के नाते भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने तैयारी बैठक ली। स्थनीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से कार्यक्रम को सफल बनाने व अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को लाने की अपील की। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए सर्वसम्मति से प्रशासनिक समन्वयक के लिए भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक मुकेश महराना, सह संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, मनोज तड़ागी तय किए गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि महेश पंगरिया, हरीश मिश्रा, सुरेश बिष्ट, अशोक बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नवीन रसीला, जगत बिष्ट, खुशाल सिंह बोहरा, रमेश भट्ट, दीपक जोशी रोहित कुमार आदि को व्यवस्थाएं सौंपी गईं। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, बीडीसी राकेश बिष्ट, प्रधान भुवन जोशी, चतुर सिंह, सतीश मिश्रा, दीपक गड़कोटी, हरक सिंह बिष्ट, सूरज बिष्ट, नीरज महराना आदि मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।