चम्पावत विधायक के तौर पर सीएम धामी के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सेवा, सुशासन और विकास के रूप में मनाया दिवस

चम्पावत/लोहाघाट। आज 3 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होने के तीन वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस दिन को भाजपा की ओर से सेवा, सुशासन और विकास दिवस के रूप में मनाया गया।

मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में और मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः 9 बजे गोल्ज्यू मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मंदिर परिसर में सफाई की गई। प्रातः 10 बजे गोल्ज्यू मंदिर में पूजा पाठ कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लम्बी उम्र की कामना की गई। सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रमों में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, कैलाश अधिकारी, मुकेश महाराना, सूरज प्रहरी, मोहन भट्ट, ललित देउपा, पारस महर समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इन तीन वर्षों के कार्यकाल में चम्पावत में तमाम विकास कार्य हुए। जिनमें जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन, साइंस सेंटर, नगर पालिका के अंतर्गत बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, चाराल क्षेत्र में सड़कों का डामरीकरण, टी टूरिज्म के तहत चाय बगान को विकसित करना, जिले के सभी बड़े मंदिरों में सौंदर्यीकरण जैसे तमाम कार्य शामिल हैं।
लोहाघाट। उत्तराखंड में धामी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार के तीन साल बेमिसाल के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को पूछा इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलों का वितरण भी किया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली व नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने कहा धामी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के आज तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कहा अपने तीन साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं, किसानों, युवाओं, खिलाड़ियों तथा आम जनता के लिए कई योजनाएं संचालित कीं तथा उत्तराखंड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले व कदम उठाए हैं। कहा सरकार के सफल तीन साल के कार्यकाल के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हैं। आशा करते हैं मुख्यमंत्री धामी लंबे समय तक इसी प्रकार उत्तराखंड की जनता की सेवा करते रहें। इस दौरान चंद्रशेखर बगौली, सचिन जोशी, लोहित खोलिया, सूरज कुमार, कैलाश चंद्र पांडे, अर्जुन मेहरा, गंगा देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

