चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

रीठा साहिब जोड़ मेले के लिए यात्रियों की सुविधा को की गई अतिरिक्त बस की व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जनपद चम्पावत स्थित पावन तीर्थस्थल रीठा साहिब में आयोजित होने वाले आगामी जोड़ मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिलाधिकारी नवनीत पांडे के निर्देश पर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से अतिरिक्त बस सेवा नानकमत्ता से रीठा साहिब तक संचालित की जा रही है।

लोहाघाट डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी ने बताया है कि यह विशेष बस सेवा नानकमत्ता से टनकपुर, चम्पावत व लोहाघाट होते हुए रीठा साहिब तक चलेगी। बस संख्या UK07PA/ 2984 नानकमत्ता से प्रातः 8:00 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 03:15 बजे रीठा साहिब पहुंचेगी तथा वहीं रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन यह बस प्रातः 7:00 बजे रीठा साहिब से प्रस्थान कर अपराह्न 02:15 बजे नानकमत्ता पहुंचेगी। यह विशेष बस सेवा जोड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे निर्विघ्न रूप से मेले में सहभागी हो सकें।

Ad Ad
Ad Ad