चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद चम्पावत में गैस वितरण को विस्तृत रोस्टर जारी

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट, देवीधुरा, टनकपुर और चम्पावत के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर होगी आपूर्ति

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदशन में आम जनमानस को रसोई गैस की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लिए नया गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत लोहाघाट, देवीधुरा, टनकपुर और चम्पावत गैस सर्विस के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों के अनुसार गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

Ad Ad

लोहाघाट गैस सर्विस का वितरण कार्यक्रम

लोहाघाट गैस सर्विस द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार 22 मार्च 2026 को खेतीखान, 23 मार्च को हथरंगिया, जीजीआईसी व ट्रेजरी क्षेत्र, 24 मार्च को ढेरनाथ और 25 मार्च को पिथौरागढ़ रोड व डाक बंगला रोड में गैस वितरण होगा। इसके पश्चात 26 मार्च को पोखरखाल, 27 मार्च को ठाडादूंगा व बोट हाउस, 28 मार्च को पुल्ला, 29 मार्च को कलीगांव व डेसली तथा 30 मार्च को चौमेल क्षेत्र में आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। 31 मार्च को फोरती, बनीगांव, गंगनौला, इड़ाकोर्ट, भूमलाई तथा लोहावती वार्ड में वितरण होगा, जबकि 1 अप्रैल 2026 को पाटी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।

देवीधुरा एवं चम्पावत क्षेत्र की व्यवस्था

देवीधुरा गैस सर्विस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी प्लान के तहत 23 मार्च को कानीकोट, 24 मार्च को मुलाकोट, 25 मार्च को बासबावड़ी और 26 मार्च को चौड़ाकोट व सिमलाखेत में गैस का वितरण किया जाएगा। वहीं, चम्पावत गैस सर्विस द्वारा 22 मार्च को मादली, छतार, जीआईसी चौक, ब्लॉक, चौकी और कफलांग क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी।

इसके अतिरिक्त टनकपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में गैस वितरण सोमवार को नायकगोठ, बोरागोठ में, मंगलवार को कार्की फॉर्म, आमबाग, छीनीगोठ में, बुधवार को मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, मिलिट्री कैंप में, गुरुवार को ककराली गेट, थवालखेड़ा, गैंडाखाली, उचोलीगोठ में, शुक्रवार को विष्णुपुरी कॉलोनी में शनिवार को ज्ञानखेड़ा व विचई में रविवार को सुखीढांग व पूर्णागिरि में किया जाएगा।

उपभोक्ताओं के लिए सहायता एवं बुकिंग नंबर

जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सहायता के लिए इंडेन गैस सर्विस द्वारा विभिन्न डिजिटल माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। गैस संबंधी किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 7588888824 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, रिफिल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल दी जा सकती है या आईवीआरएस (IVRS) नंबर 7718955555 का उपयोग किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से वितरण प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक समय पर रसोई गैस पहुँच सके।

Ad Ad