नवीनतमपिथौरागढ़हादसा

कैलाश मानसरोवर मार्ग पर चट्टान दरकने से पोकलैंड के साथ दबा ऑपरेटर, 8 घंटे बाद निकाला जा सका शव

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर दरकी चट्टान की चपेट में पोकलैंड मशीन आ गई। हादसे में पोकलैंड ऑपरेटर की दबकर मौत हो गई है। मलवे में दबे ऑपरेटर को निकालने के लिए भारी भरकम बोल्डरों को हटाना पड़ा। जिसमें करीब 8 घंटे का समय लगा। आखिरकार शव कुचले हालत में मिला। वहीं, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक 18 मार्च बुधवार को कैलाश मानसरोवर मार्ग पर मांगती के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान विशाल चट्टान दरकने से पोकलैंड ऑपरेटर मनीष चुफाल (उम्र 30 वर्ष) मलबे में दब गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार टीम लेकर मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम को ऑपरेटर का शव मलबे से बाहर निकाला जा सका।

Ad Ad
दिवंगत मनीष चुफाल (फाइल फोटो)

फिलहाल, पुलिस ने शव को धारचूला मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उधर, मनीष की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मनीष चुफाल पिथौरागढ़ के थल का रहने वाला था। वहीं, चट्टान दरकने से व्यास घाटी समेत गाला और जिप्ती के लिए वाहनों की आवाजाही ठप रही। दोनों ओर दर्जनों वाहन फंसे रहे।

बता दें कि पिछले एक दशक से लगातार कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। बुधवार को भी मांगती नाले के पास एक पोकलैंड मशीन सड़क कटिंग कर रही थी। इसी दौरान विशालकाय चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई। जिसमें पोकलैंड ऑपरेटर मनीष चुफाल पत्थर और बोल्डरों के नीचे दब गया। उसके बोल्डरों के नीचे दबने से मौके पर हड़कंप मच गया।

वहीं, मजदूरों व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस, बीआरओ और तहसील प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही धारचूला से तहसीलदार और कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया गया। करीब 8 घंटे बाद भी बोल्डरों के नीचे दबे ऑपरेटर शव निकाला जा सका। एसडीएम धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार दमन शेखर राणा, कोतवाल हरेंद्र नेगी की टीम मौके के लिए रवाना हो गई थी। पत्थरों के नीचे दबे ऑपरेटर का शव बरामद कर लिया गया है। शव को धारचूला में मोर्चरी में रखा हुआ है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दी है। अभी मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad Ad