जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर में पालिका ने चलाया पॉलिथिन के खिलाफ अभियान, पांच हजार के किए चालान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पालिका प्रशासन की ओर से नगर में पॉलिथिन के प्रयोग के खिलाफ अभियान चलाया गया। व्यापारियों को बताया गया कि 1 जुलाई से देश व प्रदेश के साथ ही नगर क्षेत्र में भी पॉलीथीन/थर्माकोल वस्तुओं एवं एकल प्रयोग की प्लास्टिक की वस्तुओं के आयात, भंडारण, वितरण, ब्रिकी व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध किया गया है। नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में उक्त प्रतिबंधित सामग्री के विरूद्ध चैकिंग अभियान गया। जिसमें पालिका की टीम ने शहर के सब्जी मण्डी, मैन मार्केट, तुलसी राम चौराहे व शारदा चुंगी क्षेत्र में पॉलीथीन का उपयोग करने वाले दस लोगों से पांच हजार का अर्थदण्ड वसूला। साथ ही लोगों को पॉलिथिन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान में अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चन्द, वरिष्ठ सहायक विनोद बिष्ट, सकुन सक्सेना, सफाई नायक राम रतन, आदि शामिल रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड