चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

शरीर सौष्ठव में बाजरीकोट के पंकज भंडारी बने विजेता

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत के ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह के दौरान हुई प्रतियोगिता

चम्पावत। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम ढकना बडोला में दो दिनी श्री कृष्ण जन्मोत्सव संपन्न हो गया। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, बाल कल्याण समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर शाह, गिरीश पांडेय आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह भंडारी, शिक्षक कमल शर्मा और नशा हटाओ जीवन बचाओ संगठन के संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के संचालन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। नशामुक्त युवा समाज के निर्माण को लेकर शरीर सौष्ठव में बाजरीकोट के पंकज भंडारी, चौड़ासेठी के दीपक सिंह और खर्ककार्की के कमल किशोर क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता में अभय जोशी, संस्कृति, आदित्य पांडेय, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में गौरी और पार्टी, स्टैप-अप डांस अकादमी, सपना धामी, 100 मीटर दौड़ में रिहान महर, जीवन सिंह बोरा, राघव भंडारी, प्राथमिक वर्ग में बालिका सुहानी, बीना बर्सवाल, सुहानी भंडारी, 400 मीटर बालिका वर्ग में अनीशा चौधरी, प्रेमा पांडेय, हेमा बिष्ट, 1500 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में दीपक सिंह, योगेश सिंह भंडारी, राकेश सिंह, बालिका वर्ग में सोनी बोहरा, रीता अधिकारी, विनीत शर्मा, 3000 मीटर दौड़ ओपन वर्ग में पंकज सिंह बोहरा, आरुष कुमार, कार्तिक सामंत, 3000 मीटर दौड़ बालिका ओपन वर्ग में सोनी बोहरा, अनीशा चौधरी, बीना बर्सवाल, 800 मीटर दौड़ महिला वर्ग जानकी बिष्ट, पूनम अधिकारी, रश्मि अधिकारी, पेंटिंग प्राथमिक वर्ग ऋषभ पांडेय, सक्षम देऊपा, दिशा, उच्च प्राथमिक वर्ग में करण बोहरा, तनिष्क भंडारी, भव्या चौधरी, सीनियर वर्ग में हिमानी भंडारी, गौतम भंडारी, अर्चना बोहरा, राधा सजाओ प्रतियोगिता में दृष्णा नेगी, मुस्कान नरियाल, रूही नारियल, प्राथमिक वर्ग भाषण प्रतियोगिता में सौम्य पांडेय, निखिल महर, ऋषभ जोशी क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे।

Ad