पाटी ब्लाक प्रमुख व सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

पाटी/चम्पावत। पाटी विकासखंड सभागार में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी को चम्पावत के जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी ने शपथ ग्रहण कराई। ज्येष्ठ उप प्रमुख खड़क सिंह और कनिष्ठ उप प्रमुख नेहा बगौटी के अलावा अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली।
सहायक खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र लोहनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रहे। इस मौके पर प्रकाश सिंह माहरा, खड़क सिंह, प्रकाश बिष्ट, गोकुल कोहली, संजय पाटनी सहित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
