पाटी पुलिस ने 728 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

पाटी/चम्पावत। एसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटी पुलिस ने एक व्यक्ति को 728 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पाटी पुलिस ने एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में कलनागाड़ क्षेत्र से अभियुक्त पननाथ पुत्र गंगानाथ, निवासी ग्राम तोक बन्तोला, कचलाकोट, थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल के कब्जे से 728 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसओ खत्री के अलावा अवर उप निरीक्षक अनंत राम, मुख्य आरक्षी सुरेश चंद्र, प्रकाश कठायत, आरक्षी बसंत पांडेय, कमल नाथ शामिल रहे।

