जनपद चम्पावतनवीनतम

पाटी के डाॅ. दिनेश बने एचएनबी के संस्कृत विभाग में सहायक आचार्य

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। जिले के पाटी विकासखंड से लगे घिंघारुकोट निवासी डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय हेमवंती नंदन बहुगुणा ;एचएनबीद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल के संस्कृत विभाग में सहायक आचार्य बन गए हैं। डॉ. पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा पनियां पाटी से हुई। बाद में वह संस्कृत की पढ़ाई के लिए हल्द्वानी चले गए। उच्च शिक्षा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से करने के बाद उन्होंने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान से वर्ष 2017 में साहित्य विषय पर पीएचडी की। वर्तमान में वह देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर में अपनी सेवा दे रहे थे। उनकी उपलब्धि पर उनके वयोवृद्ध चाचा दिनेश पांडेय, डी. डी. पांडेय सहित स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।