टनकपुर में रामलीला कमेटी के संरक्षक का निधन, एंबुलेंस शुभारंभ का कार्यक्रम हुआ स्थगित


टनकपुर। रामलीला कमेटी के संरक्षक मनोज प्रजापति (46) का आकमिस्क निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कल रात करीब दो हार्टअटैक आया। स्थानीय लोगों एवं परिवार के सदस्यों ने आनन-फानन में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उन्हें चिक्त्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज के निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी सहितख् दो बेटियों व एक बेटे को छोड़ गए। मनोज के निधन पर व्यापार मंडल मंडल, नवयुवक रामलीला कमेटी, लायंस, हरेला क्लब व सशक्त सनातन संघ ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नवयुवक रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने बताया कि संरक्षक के निधन के कारण आज का एंबुलेंस सेवा शुभारंभ कार्यक्रम शोक स्थगित कर दिया गया है। मनोज का अंतिम संस्कार अपराह्न तीन बजे टनकपुर शारदा घाट में किया जाएगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद, उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडे, कोषाध्यक्ष मोहित गड़कोटी आदि ने मनोज प्रजापति के निधन पर गहरा दुख जताया है।

