टनकपुरनवीनतम

टनकपुर में लोगों को मिला एक नया सेल्फी प्वाइंट

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए शासन प्रशासन के साथ ही स्थानीय संस्थाओं की ओर से सार्वजनिक क्षेत्रों में विकास के नए नए कार्य किए जा रहे हैं। इसी में एक कड़ी और जोड़ते हुए नगरपालिका की ओर से लोगों के एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। गांधी मैदान के समीप स्थित नेहरू पार्क पर पर्यटन के लिए प्रसिद्ध बड़े बड़े शहरों नैनीताल व अन्य की तरह यहां भी आई लव टनकपुर का साइन बोर्ड लगाया गया है। उसके निचले हिस्से में जानवरों का चित्र बनाए गए हैं। यह क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वे यहां सेल्फी ले रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। नगरपालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि यह साइन बोर्ड करीब 80 हजार रुपये खर्च कर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नेहरु पार्क में मिनी कैंटीन, सीनियर सिटीजन के विश्राम व व्यायाम करने की व्यवस्थाएं भी बनाई जा रही हैं। क्षेत्र के लोग नगरपालिका के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।