भाजपा नेता के पुत्र के निधन पर सीएम धामी समेत तमाम लोगों ने शोक जताया

टनकपुर। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता हरीश चंद्र भट्ट के इकलौते पुत्र हर्षित भट्ट का टनकपुर के शारदा घाट पर सोमवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। हर्षित की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों से फोन पर वार्ता कर शोक संवेदना व्यक्त की।


रविवार को टनकपुर- जौलजीबी मोटर मार्ग के गौजी नाले के पास बाइक रपटने से टनकपुर के पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष व भाजपा नेता हरीश चंद्र भट्ट के इकलौते पुत्र हर्षित भट्ट की मौत हो गई थी। जबकि साथी हिमांशु पंत निवासी वार्ड नंबर 10, सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर गंभीर रूपसे घायल हो गया। इस दुखद घटना पर वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, मंडी समिति के अध्यक्ष राम दत्त जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, रोहिताश अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन चंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष भुवन चंद्र पांडेय, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य उर्मिला चन्द, आमबाग की पूर्व ग्राम प्रधान कमला चन्द, तामली के पूर्व प्रधान विपिन जोशी, अनिल सरन, सुरेंद्र गुप्ता, सभासद कपिल उप्रेती, पूर्व सभासद देवेन्द्र सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

