टनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : धरने पर बैठे लोगों ने एक व्यक्ति को शारदा नदी में डूबने से बचाया

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। शारदा नदी के निकट एनएचपीसी द्वारा अस्थाई दुकानों की अनुमति में देरी को लेकर व्यापारियों द्वारा धरना दिया जा रहा है। धरना दे रहे लोगों ने आज सुबह एक व्यक्ति को शारदा नदी में डूबने से बचाया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह एक व्यक्ति अचानक चक्कर आने से शारदा नदी में गिर गया। धरना दे रहे लोगों ने आनन फानन से मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को डूबने से बचाया। उसे उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में भर्ती कराया गया है। डॉ. आफताब आलम और वार्ड ब्वाय कर्मवीर आर्य ने उसका उपचार किया। कोतवाल चैतन रावत ने बताया कि जिस व्यक्ति को डूबने से बचाया गया है, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना सभी नजदीकी थानों को दे दी गई है। व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। व्यक्ति बेहोशी की हालत में है।