क्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ : छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे SSB जवान ने उठाया आत्मघाती कदम

ख़बर शेयर करें -

छुट्टी बिताकर लौटे एसएसबी का जवान फंदे से लटका, परिजनों मे मचा कोहराम

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पर एसएसबी के जवान का शव होटल के फंदे से लटका मिला।

Ad Ad

जानकारी के अनुसार पंजाब के निवासी 41 वर्षीय हुसन लाल पुत्र बलदेव राज एसएसबी की 11 वीं वाहिनी मे हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। दरअसल चार दिन पहले हुसन लाल घर में छुट्टी बिताकर लौटे थे, जो 18 मार्च को पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट पहुंचे। इस दौरान वो वाहिनी मे ना जाकर पिथौरागढ़ एक होटल में कमरा लेकर रहने लगे। बीते 21 मार्च की रात करीब 9:00 बजे होटल कर्मचारी जब उनके कमरे में पानी देने पहुंचे तो कमरा अंदर से खुला था, हालांकि कर्मचारियों ने दरवाजा भी खटखटाया। जैसे ही कर्मचारी कमरे के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए क्योंकि जवान का शव फंदे से लटका हुआ था।

होटल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी जानकारी होटल के मालिक को दी जिसके बाद होटल के मालिक ने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक जवान के शव को फंदे से निकालर अस्पताल भेजा गया। बताते चले फंदा बनाने के लिए मफलर का इस्तेमाल किया गया था। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

Ad Ad