जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर # पुलिस ने सवा पांच किलो चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा पांच किलो चरस बरामद की है। थाना टनकपुर पुलिस ने चूका लधिया नदी के पास से 54 वर्षीय दलीप सिंह पुत्र स्व. बहादुर सिंह, निवासी ग्राम डोबरा, ग्राम सभा दूबड जैनल, थाना तामली को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 किलो 250 ग्राम चरस बरामद की। उसके खिलाफ थाना टनकपुर में मुकदमा FIR No- 35/21 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुासर आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चरस को घर में ही स्वयं तैयार किया। उसके बाद थोड़ा थोड़ा करके बाहरी तस्करों को बेचता है। रविवार को वह यह चरस सीम-चूका होते हुए टनकपुर क्षेत्र में बाहरी तस्करों को बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दलीप सिंह वर्ष 2020 में भी 824 ग्राम चरस के साथ बनलेख तिराहा से गिरफ्तार किया गया था। वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा है। पुलिस टीम में एसओ जसवीर सिंह चौहान, एसएसआई योगेश दत्त, एसआई कुंदन सिंह, कांस्टेबल साकिर अली, भुवन जोशी व श्याम सिंह शामिल रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड