पुलिस ने रीठा व लोहाघाट में उजाड़ी भांग की फसल, लोगों को जागरूक भी किया

चम्पावत। ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत थाना रीठा साहिब और लोहाघाट पुलिस ने क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई 34 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बुधवार को थाना रीठा साहिब पुलिस ने बिनवाल गांव, गोलडांडा व तोला रैकुनी क्षेत्र में जाकर ग्राम वासियों द्वारा अवैध रूप से लगभग 09 नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। साथ ही ग्राम वासियों को भांग की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती नहीं करने हेतु जागरुक किया गया। अवैध भांग की खेती को करने के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि उसके बावजूद भी जो व्यक्ति अवैध भांग की खेती करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम में एसओ विपिन चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल कैलाश चन्द्र मुरारी, कांस्टेबल मोहन सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गगन कुमार, गौरव दुर्गापाल आदि शामिल रहे।

वहीं गुरुवार को लोहाघाट थाने की पुलिस व एडीटीएफ ने एसओ जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम चौड़ाढेक, कोलीढेक व विशुंग में जाकर ग्राम वासियों द्वारा अवैध रूप से लगभग 25 नाली भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम वासियों को भांग की खेती के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करते हुए भांग की खेती नहीं करने हेतु जागरुक किया गया। अवैध भांग की खेती को करने के संबंध में कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा बताया गया कि उसके बावजूद भी जो व्यक्ति अवैध भांग की खेती करते हुए पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में अग्निशमन टीम के प्रभारी श्याम सिंह थापा, एसआई मनोज सिंह, कांस्टेबल परबिंदर सिंह, राजेन्द्र बोरा, दीवान राम, प्रकाश राणा, कमर जावेद, मदन नाथ, अशोक वर्मा, दीपक प्रसाद, फायरमैन गोविंद पनेरू, राजेश जोशी, नीरज सिंह, पीआरडी प्यारेलाल, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, शंकर राम, प्रेम राम, खिलानंद शामिल रहे।
