क्राइमदेहरादूननवीनतम

देहरादून : पत्रकार हेम भट्ट पर हमले के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो लोगों को लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

राजधानी में बीते दिन वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ तीन लोगों ने मारपीट की थी, पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था

देहरादून। राजधानी देहरादून में बीते दिनों वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट पर जानलेवा हमला हुआ था। ये हमला तीन अज्ञात लोगों ने किया था, जिससे हेम भट्ट गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। आज इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया।

Ad Ad

मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली डालनवाला पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ गाली गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवक मोहम्मद कैफ ओर मोहम्मद ताबिश को हिरासत में लिया गया था। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि 6 फरवरी शाम को उनके द्वारा समीर निवासी मेहुवाला से इनामुला बिल्डिंग के पास से रेसकोर्स जाने के लिए स्कूटी पर लिफ्ट ली गई थी।

आरोपियों का कहना है कि उनके हॉर्न देने पर भी पीड़ित यानी हेम भट्ट उन्हें साइन नहीं दे रहा था। इसके बाद उन्होंने रेसकोर्स जाने वाली सड़क पर अपना वाहन पीड़ित की गाड़ी के आगे खड़ा कर दिया। ऐसे में पीड़ित को मजबूरन रुकना पड़ा। इस बात को लेकर हुए विवाद में उनके बीच मारपीट हो गई। घटना में प्रकाश में आए आरोपी समीर की तलाश की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Ad Ad