चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर में खटीमा रोड पर बिचई के समीप बेहोश मिला रीठा का युवक

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर में खटीमा रोड पर ग्राम बिचई के समीप एक युवक बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। उसके आपातकालीन एंबुलेंस 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में युवक की पहचान रीठासाहिब क्षेत्र के ग्राम साल निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई। चिकित्सक डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि युवक को किसी तरह का नशीला पदार्थ खिलाया गया है। युवक की रिश्तेदार कार्की फार्म निवासी सीता देवी ने बताया है कि राजेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। संभावना जताई जा रही है कि राजेंद्र सिंह रोडवेज की बस में सवार होकर हिमाचल से आ रहा होगा। जिसे जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया होगा। रोडवेज के चालक परिचालक ने किसी तरह के बवाल से बचने के लिए युवक को बिचई के पास ही उतार दिया होगा। उधर, जानकारी मिलने पर राजेंद्र सिंह के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Ad Ad