नवीनतम

दरोगा बेटी को गली-गली ढूढने में जुटी पुलिस, बेटी मिली अपनी नानी के घर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

पुलिस जिसे बुधवार दोपहर से गली-गली ढूंढ रही थी, वह किशोरी देर रात अपनी नानी के घर गंगोलीहाट में मिल गई है। किशोरी की मां और उसके पिता जो कि अल्मोड़ा में दरोगा हैं। उनकी तरफ से काठगोदाम थाने में तहरीर दी गई थी, कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। उन्होंने कुछ ऐसे संकेत दिए कि किशोरी के अपहरण की आशंका पैदा हुई। पुलिस ने इस संबंध में तत्काल मामला दर्ज करते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। काठगोदाम क्षेत्र के आसपास सभी जगहों पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखें और उनके परिजनों से भी बातचीत की। पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी गंगोलीहाट स्थित अपने नानी के घर पहुंच गई है। इस जानकारी से यह बात पक्की हो गई कि किशोरी पूरी तरीके से सुरक्षित है। इसके बाद काठगोदाम थाना पुलिस ने राहत की सांस ली। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी अपनी नानी के घर गंगोलीहाट गई है और वहां उनके यहां पूरी तरह से सुरक्षित है।

Ad Ad