क्राइमजनपद चम्पावत

बरात में पिटाई से पूर्व प्रधान की मौत हत्या का केस दर्ज

ख़बर शेयर करें -

पाटी। पांच दिन पहले बरात में गए पूर्व ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह पाटनी की रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। वह पाटी ब्लॉक में मनरेगा में बेयरफुट तकनीशियन (बीएफटी) भी थे। पत्नी ने बरात में पिटाई का आरोप लगाया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों के मुताबिक पाटी के पटनगांव निवासी पुष्कर सिंह पाटनी (40) पुत्र स्व. केसर सिंह पाटनी 17 जनवरी को पड़ोस के गांव की बरात में गए थे। पत्नी हेमा ने आरोप लगाया कि बरात में रात को कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी। उन्हें नंदन सिंह और धन सिंह पाटी अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। 18 जनवरी को उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन भाइयों में सबसे छोटे पुष्कर सिंह पाटनी अपने पीछे पत्नी, डेढ़ साल की बेटी और मां को छोड़ गए हैं। एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने बताया कि पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी मामले की जांच करेंगे।

Ad