जीआईसी भिंगराड़ा के प्रधानाचार्य का निधन हुआ, कोरोना संक्रमित थे, शोक में बंद रहा भिंगराड़ा का बाजार


चम्पावत। लधियाघाटी क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज भिंगराड़ा के प्रभारी प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव की शुक्रवार को अपने घर लखनऊ में कोराना संक्रमण के चलते मौत हो गई। प्रधानाचार्य श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर लधियाघाटी क्षेत्र के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने गहरा शोक जताया है। आज भिंगराड़ा में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि अभिषेक श्रीवास्तव बेहद मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। शोक सभा के बाद भिंगराड़ा के व्यापारियों ने प्रधानाचार्य श्रीवास्तव के निधन पर शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शोक सभा मे भिंगराड़ा क्षेत्र की ग्राम प्रधान गीता भट्ट, पूर्व प्रधान धर्मानन्द भट्ट, पूर्व प्रधान गिरीश भट्ट ,पूर्णानंद शर्मा, दीपक शर्मा, हरीश भट्ट, नवीन गोस, अध्यापक हरीश भट्ट, वेद प्रकाश जोशी, रमेश भट्ट, शेखर भट्ट, मनोज भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक भट्ट, संजय शर्मा, गणेश गिरी, हरीश गिरी, टीकाराम जोशी तमाम शिक्षक शामिल रहे।


