उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतम

सितारगंज जेल मे आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा कैदी हुआ फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी आज सुबह जेल से फ़रार जो गया। जिससे जेल व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फ़रार कैदी की तलाश में पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है। फ़रार कैदी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा था।

सितारगंज सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले मे पिछ्ले ढाई साल से आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा जरनैल सिंह (55वर्ष) पुत्र बंजारा सिंह, विचई थाना नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर आज सुबह जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर फ़रार हो गया। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिले की पुलिस फ़रार कैदी की तलाश में जुटी हुई है। जिसके लिए जनपद के जंगल और हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लगभग सुबह 11 बजे के समय दस कैदी जेल भूमि पर खेती का काम करने गये थे, तभी यह कैदी बन्दी रक्षकों को चकमा देकर फ़रार हो गया।

जेल अधीक्षक अनुराग मालिक ने जानकारी दी है कि अभियुक्त ने सफेद कुर्ता पायजामा व सिर में सफेद काली चेकदार पगड़ी पहनी है। उन्होने बताया कि बंदी के फरार होने पर तत्काल सम्पूर्ण सितारगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के सभी बॉर्डर को सील करते हुए चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही निकटवर्ती बॉर्डर थानों को तथा कंट्रोल रूम को इस सूचना से अवगत कराया गया है। सजायाफ्ता कैदी के फ़रार होने की सूचना के बाद जिला ऊधम सिंह नगर की पुलिस हरकत मे आते हुए सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर और पंतनगर थानों की पुलिस कैदी की तलाश मे जुटी हुई है। एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया जेल प्रशासन ने कैदी के फरार होने की सूचना दी है। कैदी की खोजबीन के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा जनपद पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही फरार कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Ad