देशनवीनतमराजनीति

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता जाने पर प्रियंका गांधी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, पीएम मोदी को बनाया निशाना

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में सूरत की एक अदालत की ओर से दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता संबंधी आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। वहीं इस मामले को लेकर अब राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है।

वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि नीरव मोदी घोटाला. 14,000 करोड़, ललित मोदी घोटाला. 425 करोड़, मेहुल चोकसी घोटाला. 13,500 करोड़ जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, बीजेपी उनके बचाव में क्यों उतरी है, जांच से क्यों भाग रही है, जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या बीजेपी भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने पर कहा था कि. डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

प्रियंका गांधी एक अन्य ट्विट में लिखा कि @narendramodi जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है। उन्होंने आगे लिखा कि भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते, लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सज़ा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया। राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया।
प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि राहुल गांधी ने नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गएघ् आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिएए इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा। उन्होंने लिखा कि जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है।आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसी दी प्रतिक्रिया
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने ट्विट किया कि राहुल गांधी जी ने सत्य ही कहा था कि लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाह के इन षड्यंत्रों से कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अब हम लोकतंत्र की आवाज और मजबूती से उठते हुए जनता के बीच जायेंगे उसी ताकत से 2024 में अहंकार से ग्रसित और डरी हुई इस मोदी सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे।

Ad