जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

बड़ी खबर # पूरन कठायत बने चम्पावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी ने चम्पावत जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता पूरन कठायत की ताजपोशी की गई है। पूरन कठायत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। उनकी गिनती तेजतर्रार व ऊर्जावान नेताओं में की जाती है। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ का आकस्मिक निधन हो गया था। तब से जिलाध्यक्ष पद रिक्त चल रहा है। पार्टी की ओर से किसी की नियुक्ति न किए जाने से पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। सोशल मीडिया में इसको लेकर कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही सवाल उठाए थे। पूरन कठायत के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad