उत्तराखण्डनवीनतम

धामी सरकार ने ताश के पत्तों की तरह फेंट दिए अधिकारी, देर रात 23 आइएएस सहित 35 अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने देर रात अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया। 35 आइएएस और पीसीएस के तबादले किए गए हैं। इनमें 23 आइएएस हैं। इतनी बड़ी संख्या में एक सप्ताह के भीतर ये दूसरी बार तबादले किए गए हैं। इससे पहले वन विभाग में 34 आइएफएस के तबादले किए गए थे। आगामी चुनाव को देखते हुए पहले से ही माना जा रहा था कि नौकरशाही में भारी फेरबदल होगा और मनमुताबिक अपनी पसंद के स्थानों पर इनकी नियुक्ति होगी।
सरकार ने कहीं आईएएस वह पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया। राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई। रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव राज्य संपत्ति तथा सूचना प्रौद्योगिकी वापस लिया गया। अमित सिंह नेगी से भी सह सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी ली गई वापस लेकर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई। आर मीनाक्षी सुंदरम को मुख्य परियोजना अधिकारी यूजीवीएस आईएपी की जिम्मेदारी दी गई। शैलेश बगोली को आबकारी सचिव बनाया गया। रितेश झा को सचिव तकनीकी शिक्षा, सचिन कुर्वे से आबकरी वापस लेकर ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
सौजन्य से सचिव वित्त ऊर्जा, वैकल्पिक ऊर्जा वापस लिया गया है। हरबंश सिंह चुघ से सभी विभाग वापस लिए गए। क्योंकि वह रिटायर हो गए हैं। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से सचिव राजस्व वापस लिया गया। विजय कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई। सुशील कुमार को आयुक्त गढ़वाल वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें आयुक्त कुमाऊं मंडल के पद से हटाया गया। रविनाथ रमन को सचिव राजस्व बनाया गया। उन्हें आयुक्त गढ़वाल मंडल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारधाम देवस्थानम बोर्ड के पद से हटाया गया। रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव परिवहन की जिम्मेदारी वापस ली गई। चंद्रेश कुमार यादव को सचिव श्रम व अध्यक्ष उत्तराखंड भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई। विनोद कुमार सुमन को सचिव राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी, दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव परिवहन की जिम्मेदारी, आनंद श्रीवास्तव को परियोजना प्रबंधक यूएओपी की दी गई जिम्मेदारी, उधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना को डीएम की कुर्सी से हटाकर अपर सचिव पर्यटन नागरिक उड्डयन की दी गई जिम्मेदारी दी गई। अहमद इकबाल को परियोजना निदेशक यूजीवीएस की जिम्मेदारी, जुगल किशोर पंत को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव संस्कृति धर्मस्व महानिदेशक संस्कृति व आयुक्त परिवहन बनाया गया।

एक क्लिक में देखें तबादले की पूरी लिस्ट


इसी तरह नितिन सिंह भदौरिया को आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी भी दी गई, स्वाति एस भदौरिया से अपर सचिव संस्कृति नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाडा तथा महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी वापस ली गई। सुमन सिंह वल्दिया से अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर सचिव लोनिवि की जिम्मेदारी दी गई। प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव राजस्व की जिम्मेदारी, सुरेश चंद्र जोशी को अपर सचिव बाल विकास एवं सामान्य प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई। राजेंद्र कुमार से समाज कल्याण निदेशक हल्द्वानी की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याम, निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद तथा प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी दी गई। बीएल फिरमाल निदेशक समाज कल्याण हल्द्वानी, बंशीधर तिवारी को निदेशक पंचायती राज, चंद्र सिंह धर्मशक्तू को अपर सचिव समाज कल्याण तथा आयुक्त निःशक्तजन बनाया गया। विनोद गिरी गोस्वामी से परियोजना निदेशक उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (विश्व बैंक वित्त पोषित) (पदेन) की जिम्मेदारी वापस ली गई। प्रकाश चंद्र दुमका से प्रभारी सचिव सूचना आयोग की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें रेरा का सचिव बनाया गया। बंशीलाल राणा को सचिव सूचना आयुक्त देहरादून का अतिरिक्त प्रभार, श्याम सिंह राणा को स्टाफ आफिक अध्यक्ष राजस्व के पद पर मूल तैनाती तथा महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Ad