रामनगर हादसा : पुलिस ने की आठ शवों की शिनाख्त, मृतकों में चार पंजाब के थे रहने वाले

नैनीताल जिले के रामनगर के ढेला नाले में शुक्रवार की सुबह नाले में बही कार में सवार एक को छोड़ कर अन्य सभी लोगों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को सकुशल बचा लिया गया है। घायल महिला व आठ मृतकों की पहचान हो चुकी है। एक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतकों में चार पंजाब, दो दिल्ली व दो यूपी के रहने वाले थे। घायल महिला ठाकुरद्वारा की रहने वाली है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार घायल महिला का नाम नाजिया पत्नी शाहने आलम है। वह कार्बेट कालोनी रामनगर की रहने वाली है। वर्तमान में वह फरीदनगर ठाकुरद्वारा में रहती है। मृतकों में आशिया पत्नी मोहम्मद उमर, कार्बेट कालोनी रामनगर हाल पता फरीदनगर ठाकुरद्वारा, कविता पत्नी भूपेंद्र सिंह निवासी गुरु अंगददेव कालोनी राजपुर, पटियाला (पंजाब), संगीता तमांग उर्फ माही पुत्री नारायण तमांग निवासी कल्लू मोहल्ला गढ़ी ईस्ट आफ कैलाश (नई दिल्ली), पिंकी कुमारी उर्फ शकीना पत्नी देवेंद्र साहनी निवासी फ्लैट नंबर 502 बी आमेक्से फारेस्ट नोएडा, गौतबबुद्ध नगर (यूपी), अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह चालान पट्टी भवनीगढ़, संगरूर (पंजाब), जानवी उर्फ सपना इंद्रपुरा, पटियाला (पंजाब), हिना निवासी अमनवाला एनजीडी रिसर्च फाउंडेशन सुभाष विहार, भजनपुरा (नई दिल्ली), पवन जैकब पुत्र सुरजीत जैकब निवासी भीमनगर सफाबादी गेट झुगिया, पटियाला (पंजाब) शामिल हैं।


