जनपद चम्पावतटनकपुरराजनीति

चम्पावत भाजपा में बगावत शुरू, इस मंडल अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद बगावत शुरू हो गई है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन कुमार ने पहले ही वर्तमान विधायक को दोबारा टिकट दिए पर खुल कर विरोध करना शुरू कर दिया था। अब भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश कोहली ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंडल अध्यक्ष ने टनकपुर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राकेश कोहली ने कहा कि वो भाजपा की वर्तमान नीतियों से परेशान हैं। जिस कारण वो अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। राकेश कुमार ने भले ही भाजपा छोड़ने का मुख्य कारण पार्टी की नीतियों को बताया है, परंतु बताया जा रहा है कि वर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी को टिकट मिलने से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।जिसके बाद यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के कुछ अन्य लोग भी भाजपा का दामन छोड़ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह के झटके खाकर भाजपा चुनाव में किस तरह का प्रदर्शन करती है और किंस तरह से नाराज कार्यकर्ताओ को मना पाती है।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड