लड़ीधूरा मंदिर पुनर्निर्माण कार्य को दिल खोलकर दान दे रहे क्षेत्रीय लोग


चम्पावत। बाराकोट में इन दिनों लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर पुनर्निर्माण का कार्य जोरशोरों से चल रहा है। मंदिर के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण में दीवार निर्माण का कार्य चल रहा है। मंदिर निर्माण कार्य में क्षेत्र के युवा, महिलाएं व पुरुष बढ़चढ़ कर श्रमदान कर रहे हैं। मां भगवती के मंदिर निर्माण के लिए लोग आर्थिक सहयोग भी दिल खोलकर कर रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए नगेंद्र कुमार जोशी, कृष्ण सिंह अधिकारी व रमेश चंद्र जोशी द्वारा एक एक लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया गया है। वहीं मुख्य पुजारी परिवार के लीलाधर जोशी की तरफ से 5.21 लाख रुपये का व्यक्तिगत सहयोग किया गया है। लीलाधर जोशी हरियाणा के एक कॉलेज से अभी-अभी सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली नकदीकरण की धनराशि पूरी 5 लाख 21 हजार मंदिर पुनर्निर्माण के लिए दे दी। इस पुनीत कार्य के लिए लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने उनका आभार प्रकट किया है। क्षेत्र के अन्य लोग भी अपनी सामर्थ के अनुसार लगातार आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।


