नवीनतम

संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ती को किया गया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। बुधवार की देर सांय को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। जिसे जल पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी राम कुमार पुत्र राम स्वरूप, उम्र 60 वर्ष, निवासी नई बस्ती, वार्ड नं0 05, टनकपुर शारदा नदी मे कूद गए थे, जो कि नदी के तेज बहाव में बह गए थे। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवानों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए डूबते व्यक्ति का सकुशल शारदा नदी से बाहर निकाल लिया गया। जिसके बाद जल पुलिस के जवानों और स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस से व्यक्ति को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर उपचार हेतु लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। रेस्क्यू टीम में गोताखोर रविंद्र कुमार पहलवान, आरक्षी राकेश गिरी जल पुलिस, आरक्षी दिनेश प्रसाद जल पुलिस, स्थानीय निवासी विकास कश्यप, किशोर जोशी, कौशल, नूर शेफी शामिल रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड