सेवानिवृत्त प्राध्यापक कलौनी बने छात्र छात्राओं के प्रेरणास्रोत, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत
इतिहास और राजनीति विज्ञान परिषद की ओर से प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर किया प्रतिभाग
लोहाघाट/चम्पावत। स्वामी विवेकानन्द पीजी कॉलेज लोहाघाट में इतिहास और राजनीति विज्ञान परिषद् की आयोजित ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक बंशीधर कलौनी रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) संगीता गुप्ता प्राचार्य ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलौनी ने कहा कि यह मेरे लिए परम् सौभाग्य और गौरव का क्षण है कि मैं आज स्वामी विवेकानन्द जी के नाम पर बने पीजी कॉलेज लोहाघाट में विभागीय परिषद् के कार्यक्रम में उपस्थित हूं तथा कॉलेज के विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और ज्ञान से में बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने अपने समय में संघर्षरत् समाज के महान व्यक्तित्व के त्याग और समर्पण को छात्रों के समक्ष साझा किया और अपने विधार्थी जीवन के संघर्ष को भी विद्यार्थियों को बहुत ही दिलचस्प ढंग से व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा कि इतिहास विभाग द्वारा निबंध प्रतियोगिता विषय- ‘डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदान’ और राजनीति विज्ञान परिषद् द्वारा भाषण प्रतियोगिता – ‘वर्तमान भारतीय राजनीति में मूल्यों एवं आदर्शो की प्रासंगिकता’ पर आयोजित दोनों प्रतियोगिताओं में रखे विषय बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं, जिन्हें प्रतिभागी छात्रों द्वारा बहुत अच्छे से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश लखेड़ा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान एवं डॉ. रुचिर जोशी तथा डॉ. उमा कांडपाल विभागाध्यक्ष, इतिहास विभाग और प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शोधार्थी विवेक जोशी, अनुराग जोशी तथा रोशनी चौधरी रहे।

इतिहास परिषद में हिमानी कापड़ी, तनीषा, अंकिता चौबे, बोहरा और अक्षरा विश्वकर्मा, राजनीति विज्ञान परिषद् में प्रियांशु जजरिया, दीपिका ढेक, अंकिता चौबे एवं योगिता पांडेय और नितिन चौबे ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कलौनी ने महाविद्यालय द्वारा पूर्व में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अक्षरा विश्वकर्मा, मनीषा, दिया बोहरा एवं दीपक कोहली और सरस्वती, चित्रकला में -ममता, हिमानी कापड़ी, दीक्षा बोहरा एवं नितिन चौबे और दिया बोहरा तथा स्वरचित कविता प्रतियोगिता में मोनिका बोहरा, नितिन चौबे, बानी एवं दीपक कुमार और ममता तिसल्ला ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
पूर्व में ‘सपनों का उत्तराखंड : सत्यता अथवा भ्रम’ विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में अर्चना ढेक, तनुजा, अर्पिता राय एवं प्रियांशु जजरिया और अनीता, ‘एक समान नागरिक संहिता : उपलब्धियां एवं चुनौतियां’ विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंकिता चौबे, प्रियांशु जजरिया, अनामिका पांडेय एवं गायत्री पांडेय और राखी बिष्ट ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. अपराजिता, डॉ. रेखा जोशी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. पंकज टम्टा आदि मौजूद रहे।

